aajtaktimes

अनियंत्रित ट्रक ने अधेड़ महिला को रौंदा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कुर्सी क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने
अधेड़ महिला को रौंद डाला। स्थानीय लोगों की सजगता से ट्रक चालक को पकड़
लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना
बडडूपुर के ग्राम उजियामऊ निवासिनी कमरुन (55) पत्नी इम्दाद अली अपने
मायके मैजिक टाटा वाहन से जा रही थी। थाना कुर्सी क्षेत्र के निन्दूरा
चौराहा पर वह टाटा मैजिक से उतरी और सड़क पार करने लगी। तभी लखनऊ से
महमूदाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला।
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। लोगों ने ट्रक को रोक लिया और
घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक समेत
ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु
जिला मुख्यालय भेजा है।

Related

UP 5951425338214626342

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item