aajtaktimes

मुलायम की चादर को अजमेर शरीफ ले जायेंगे इजहार


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के डायरेक्टर इजहार
हुसैन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से लखनऊ
स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव
ने इजहार हुसैन को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की
अजमेर स्थित मजार पर उर्स के मौके पर चढ़ाने के लिए एक चादर भेट की और
उन्होने कहा कि अजमेर शरीफ के आस्ताने पर यह चादर चढ़ाकर प्रदेश व देश में
अमन चैन की दुआ मांगेगें। इजहार हुसैन चादर लेकर 11 अप्रैल को बाराबंकी
से अजमेर के लिये रवाना होंगे। उनके साथ आले रजा एवं रशीद अनवर मौजूद
रहेंगे।
सपा मुखिया से मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप,
कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, प्रावैधिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज
किदवाई, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैदपुर विधायक राम
गोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार
सिंह, एमएलसी राजेश यादव राजू, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र
कुमार वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, जिला
महासचिव अनिल यादव, जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय, जिला उपाध्यक्ष
मो. नसीम कीर्ती, पूर्व प्रदेश महासचिव सयुस हुमायुं नईम खॉ आदि लोग
मौजूद थे और सभी लोगों ने उनसे अजमेर शरीफ में दुआ करने की गुजारिश की।

Related

UP 7406351960532264932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item