aajtaktimes

चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा के कड़े तेवर , बैंक मैनेजर पर गिरी गाज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव मुख्यालय परिसर में घटी डकैती एवं लूट
के दुस्साहसिक प्रयास एवं पीआरडी के दो जवानों की निर्मम हत्या की घटना
को लेकर बैंक चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा बुलाई गयी बैंक
प्रबन्ध कमेटी की आकस्मिक व आपातकालीन बैठक में सर्व सम्मत से कठोर और कई
महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोर लापरवाही बरतने वाले बैंक के मुख्य शाखा
नवाबगंज के शाखा प्रबन्धक विष्णुकान्त पाण्डेय तथा सहायक शाखा प्रबन्धक
श्याम लाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए शाखा के अन्य सभी
कर्मचारियों को दूसरी शाखाओं में स्थानान्तरित कर दिया गया है। बैठक में
घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार
वर्मा ने प्रस्ताव किया कि चूंकि मृतक पीआरडी जवान बैंक के अभिरक्षा करते
हुए मारे गये है और उस समय बैंक में मौजूद लाखों रूपये की धनराशि भी बचाई
अतएव विशेष परिस्थिति मे नियमों को शिथिल करते हुए शासन की अनुमति
प्राप्त कर उनके एक-एक आश्रित को बैंक में चतुर्थ श्रेणी में नियोजित
किया जाना न्यायोचित होगा जिसपर सर्व सम्मति से सहमति व्यक्त करते हुए
प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में बैंक मुख्यालय एवं बैंक की सभी शाखाओं
की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाये जाने हेतु तमाम अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
भी लिये गये साथ ही बैंक कर्मचारियों द्वारा दिये गये दो दिवसीय वेतन की
धनराशि से प्रत्येक मृतक के परिजन को एक-एक लाख रूपये आर्थिक सहायता पर
सभी बैंक कर्मियों को साधुवाद देते हुए बैंक की ओर से भी दिये गये एक-एक
लाख रूपये धनराशि की कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गयी। अन्त में बैक
प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों एवं उपस्थित बैंक कर्मियों द्वारा बैंक परिसर
में हुई घटना के दौरान मारे गये पीआरडी जवानो की आत्मा की शान्ति हेतु दो
मिनट का मौन रखा गया। बैठक में बैंक संचालक मण्डल के सदस्य उमाशंकर
द्विवेदी, अजय कुमार, लालजी वर्मा, बिलाल मंजूर किदवई, शारदा बक्श, अरूण
कुमार, ऊषा वर्मा, अरूणेन्द्र कुमार, शिव प्रसाद वर्मा, लाल बहादुर
वर्मा, राजेश सिंह, रमेश प्रसाद एवं तारावती यादव उपस्थित रहे। बैठक का
कार्य संचालन बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार ने
किया।

Related

UP 2669196762583881699

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item