aajtaktimes

मम्मी-पापा हमें पढ़ाओं, स्कूल चलकर नाम लिखाओं


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लड़का-लड़की सभी पढ़ाओं, घर में शौचालय बनवाओं, मम्मी-पापा हमें
पढ़ाओं, स्कूल में चलकर नाम लिखाओं, सब पढ़े सब बढ़े, मिड-डे मिल
खायेंगे-स्कूल रोज जायेंगे, घर-घर विद्या दीप जलाओं लड़का-लड़की सभी पढ़ाओं,
अगर चाहते राष्ट्र सम्मान-सफल बनाओं सर्व शिक्षा अभियान के नारो के साथ
अभिभावक जागरूकता रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नहामऊ देवकहा, शिक्षा
क्षेत्र रामनगर में आदर्श नेहरू यूथ क्लब सुरवारी अध्यक्ष राहुल कुमार के
नेतृत्व में आयोजित की गयी। विद्यालय से होते हुए उसरापुरवा, देवकहा आदि
गावों में घर-घर जाकर अभिभावकों को शतप्रतिशत नामांकन एवं शतप्रतिशत
उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। जिससे अभिभावकों मेें उत्साह का माहौल नजर
आया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बेसिक शिक्षा की धीमी गति को तेज करने का
प्रयास किया जा रहा है। जिससे गत माह शतप्रतिशत नामाकांन हो सकेगा। साथ
ही बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा दी जा रही निशुल्क सुविधाओं की पूर्ण
जानकारी अभिभावकों की दी गयी और बताया गया कि यदि आधुनिक शिक्षा को बेहतर
एवं सफल बनाना है, तो बेसिक शिक्षा का मजबूत होना बहुत जरूरी है।
अभिभावकों से व्यवहारिक बातचीत की गयी जिससे ऐसा एहसास हो रहा था कि कही
न कही जागरूकता का अभाव है जिसके लिए ग्रामीण शिक्षित युवाओं एवं ग्राम
पंचायत स्तर पर कार्य कर रहें, उन्हें भी अपने स्तर से बेसिक शिक्षा के
लिए आम जनमानस को प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के
प्रधानाध्यापक ललितरवि, ललित नारायन वर्मा, नवनीत वर्मा, विनीत, उत्तम,
रिंकू वर्मा एवं नहामऊ युवा मण्डल तथा आदर्श नेहरू यूथ क्लब के सदस्य
मौजूद रहें।

Related

UP 8064412418719108517

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item