aajtaktimes

जिंदगी फाउण्डेशन ने किया फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिन्दगी फाउंडेशन द्वारा आयोजित फ्री हेल्थ कैम्प में मुख्य
अतिथि के रूप में आये सदर विधायक सुरेश यादव  ने फीता काट कर उद्घाटन
किया। कार्यक्रम का संचालन मो. उबैद अशहद ‘अश्शू‘ ने किया। विशिष्ट अतिथि
के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ
और डाक्टरों की प्रशंसा की और जिन्दगी फाउडेशन द्वारा 24 अप्रैल को फ्री
हेल्थ कैम्प लगाने का आग्रह किया। डॉ. संदीप बुधवार ने मरीजों की फ्री
जाँच कर मुफ्त दवाए दी तथा उससे सबन्धित जानकारी भी दी। कैम्प में मानसिक
बीमारी एवं नशा से मुक्ति के लिए  फ्री दवाए दी गई। सदर विधायक ने
जिन्दगी फाउन्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते करते हुए
कहा इसी की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रो में कैम्प लगा कर आँखो की जाँच के
बाद चश्मे  मुहैय्या कराये जा रहे है। विधायक ने यह भी कहा क्षेत्र में
पैसे के अभाव में किसी की भी जान नहीं जाएगी। अपने द्वारा ,जिन्दगी
फाउंडेशन द्वारा जरूरत पड़ी तो सरकार के द्वारा पैसे मुहय्या कराये जाएंगे
और हर गरीब का इलाज होगा। जो लोग किसी की मदद करते है भगवान् भी उसी की
मद्द करता है. फाउडेंशन के अध्यक्ष जुहैर अंजुम ने कहा समाज के आखरी तबके
तक पहंुच कर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश करेंगे हमारी संस्था
हमेशा इसी उद्ेदश्य पर कार्य करती रहेगी। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह
धामी, मो. शमीम फन्ने, मो. वज्जू, रवि शुक्ला, मो. वली, हाजी मो. सकील,
मो. इस्तिफा, सरदार नरेन्द्र सिंह निंदी, विशाल सिंह, इस्लामुद्दीन,
तौकीर कर्रार, राम रस्तोगी, जमीरुद्दीन अंसारी फैसल आदि मौजूद रहे।

Related

UP 6678157286876116762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item