शीशम पेड़ पर चले आरे, लकड़ी बची वन विभाग के सहारे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_976.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। स्थानीय वनकर्मी की मिली भगत से सरकारी जंगलो पर
नजर गड़ाए बैठे वनमाफियाओं ने बीती रात सरकारी वन क्षेत्र में लगा शीशम का
एक पेंड़ काटकर गिरा दिया। गनीमत रही लकड़कट्टे लकड़ी नही ले जा पाए। सूचना
पाकर मौके पर पहुंची टीम ने लकड़ी अपने कब्जे में ले ली। विभाग पेंड़ काटने
वालो का पता लगाने में जुटा है। मामला रामसनेहीघाट रेज के रामपुर जंगल का
है। यहां विभिन्न प्रजातियो के पेंड़ लगे है। बीती रात लकड़कट्टो ने चोरी
से शीशम का एक कीमती पेेंड़ काटकर गिरा दिया। कटाने कराने वाले जब तक लकड़ी
ले जाते इससे पूर्व ही कटान की जानकारी वन दरोगा दिनेश निगम को हांे गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने पड़ी लकड़ी अपने कब्जे में
लेकर उसे रेंज कार्यालय भेजवा दिया। विभाग अवैध कटान कराने वालो का पता
लगाने में जुटा है। खबर लिखे जाने तक कटान कराने वालो का कोई सुराग नही
लग सका हैं इससे पूर्व अद्दापुर के निकट भी लकड़कट्टे सरकारी जंगल से शीशम
के कीमती पेंड़ काटकर लकड़ी उठा ले गए थे। इस मामले में भी विभाग की
कार्रवाई सिर्फ पड़ताल तक ही सीमित रही। कटान करवाने वालो का आज तक कोई
सुराग नही लग सका है। देवीगंज सुबेहा मार्ग पर घटमापुर गांव के निकट सड़क
किनारे लगे कई कलस्टर के पेंड़ भी वनमाफिया चोरी छिपे काटकर उठा ले गए।
सरकारी वनक्षेत्रों में आए दिन हो रही चोरी छिपे इस कटान से विभाग में
हड़कम्प मचा है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि स्थानीय वनकर्मी की मिली
भगत से वनमाफिया अब सरकारी जंगलो में अवैध कटान करवाने लगे है। इस कर्मी
की ऊंची पहुंच के चलते कोई अधिकारी कार्रवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा
रहा है। लोगो का तो यहां तक कहना है कि इसी कर्मी ने सरकारी जंगल से पेंड़
कटवाऐ है। एक बार इसको यहां से हटाया जा चुका है। दोबारा इसकी यहां
पोस्टिंग हुई है।

