aajtaktimes

बारहसिंघा का मिला क्षत विक्षत शव


अजमी रिज़वी
असंद्रा, बाराबंकी। थाना असंद्रा क्षेेत्र के भेरिया गाँव मे एक
बारहसिंघा का क्षत विक्षत शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची असंद्रा
पुलिस ने शव कब्जे में कर मौत के कारणों की जांच के लिए अन्त्यपरीक्षण के
लिए भेज दिया है। पुलिस को मृत बारहसिंघा के सींग गायब मिले। जिसे कोई
काटकर चुरा ले गया था।  एसओ अरूण द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
गांव के ग्रामीणों के पास से काट कर चुराए गए सींगों को बरामद कर लिया
है। एसओ के बताए अनुसार बारहसिंघा की मौत आवारा कुत्तों के हमले से होने
की संभावना है। जिसकी पुष्टी डॉक्टरी जांच में ही होगी। एसओ की त्वरित
कार्रवाई से क्षेत्र के जरायमपेशा में हडकम्प की बात सूत्रों से पता चली
है। लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हिरन प्रजाति में बारहसिंघा
संरक्षित प्रजाति की श्रेणी में शामिल है। जिसकी बड़ी-बड़ी सींगों का सजावट
के अलावा कई जड़ी-बूटियों में भी इस्तेमाल होता है व पहाड़ी लोगों की माने
तो बच्चों के दमा में यह अचूक औषधी है। जिसको लेकर लोग इसका शिकार करते
आएं हैं। वही के लोगो द्वारा सींग काट कर ग़ायब कर दिया। जिसे असन्द्रा
एसओ अरुण कुमार द्विवेदी ने एक घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया।

Related

UP 364806405433734262

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item