aajtaktimes

गंदा लाल पानी पीने के मजबूर काशीराम कालोनीवासी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के आवास विकास निकट स्थित काशीराम कालोनी ओबरी में लोगों
को अब पानी के लाले पड़ने लगे हैं। अगर गौर किया जाये तो पानी के लाले
गंदे लाल पानी के साथ पूरी तरह मेल खाते दिखते हैं। कालोनी निवासियों
खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। पानी जो
जीवन का आधार है। वह ही यहां के लोगों को बहुत गंदा मिल रहा है। कालोनी
की वाटर सप्लाई में आज सुबह जब पानी आया और लोगों ने अपनी बाल्टी आदि
बर्तना में भरा तो दंग रह गये। पानी का रंग खून सा लाल था। न तो पीने
योग्य और न ही अन्य काम में प्रयोग लाने योग्य। यह कालोनी वासियों का
दुर्भाग्य ही है कि इनकी ओर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान
सत्तानशीन दल का राजनेता इनका दर्द, इनकी तकलीफ सुनने, देखने और समझने की
जहमत ही नही उठा रहा है। सूत्रों की माने तो इनकी तकलीफ का सबसे बड़ा कारण
काशीराम आवास ही हैं। तत्कालीन बसपा शासनकाल के दौरान बने आवासों में
शहरी गरीबों को रहने के लिये छत अगर किसी ने मुहैया करायी तो पूर्व
मुख्यमंत्री मायावती का बसपा शासनकाल रहा। बिडम्बना की वर्ष 2012 में
चुनाव हुए। सत्ता बदली। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी। इसके बाद इन
कालोनी वासियों की तो जैसे किसमत ही फूट गयी। अब इन काशीराम आवास की तरफ
कोई नजर उठाकर भी नही देखता। काशीराम आवास मंे रहने वाले बेचारे शहरी
गरीबों की तंग हालत और बदतर मुहैया हो रही रोजमर्रा की चीजें खास कर
पानी, सफाई और बिजली तो जैसे इनसे कोसों दूर जा चुकी हैं। कालोनी
निवासिनी फरजाना, रिजवाना, मुस्कान, रीना, कुंती देवी, माया जायसवाल,
सोनू आदि लोगों ने वाटर सप्लाई से मिलने वाले गंदे पानी से निजात दिलाने
की गुहार लगायी।

Related

UP 5473160979008465076

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item