aajtaktimes

यूपी में बहुत तेजी से बढ़ रही स्वास्थ्य सेवाएं : सुरेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में
एकरूपता लाने तथा राज्य में सभी वर्गों के लिए सुगम एवं उत्क्रष्ट
स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने तथा सेवाओं को लगातार और बेहतर करने का
प्रयास जारी है। समाजवादी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत तेजी से
प्रगति कर रही है। उक्त विचार आज मुफ्त आखों की जांच एवं चश्मा वितरण
कार्यक्रम का ग्राम भिटौलीकला में उद्घाटन करने के पश्चात सदर विधायक
धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए। श्री यादव ने कहां कि लखनऊ
में मेदान्ता-अवध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू
किया गया है। जल्द ही जहा पर एक कैंसर इंस्टीट्यूट का भी निर्माण होगा।
इन अस्पतालों के निर्माण हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश वासियों को गम्भीर
एवं असाध्य रोगों का तवरित एवं बहतर इलाज मिल सकेगां। प्रदेश के सभी
सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों को निःशुल्क दवा, निःशुल्क एक्सरे,
निःशुल्क पैथालोजी जांच तथा निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध
करायी जा रही है। डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ
चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। ग्राम भिटौलीकला
में मुफ्त आखों की जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में कुल 245 लोगों ने
अपनी आखों की जांच करायी। एक सप्ताह के अन्दर उनके घर पर मुफ्त में चश्मा
पहुंचेगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान लल्लू यादव, मो0 फैसल
प्रधान, मो0 अख्तर, मो0 तौकीर, शैलेन्द्र सिंह, बाबूूल मिश्रा बी0डी0सी0,
कालीशरण, डॉ0 विरेन्द्र कुमार, डॉ0 विजय कुमार पाठक, डॉ0 वैशाली
कुश्वाहा, डॉ0 प्रियंका वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4397926456981237025

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item