सीएम से मिले शिक्षक नेता, जताया आभार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_844.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ
का अनिश्चित कालीन धरने को संज्ञान लेते हुए सूबा के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने संघ के प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के
दौरान प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने मुख्यमंत्री को मृतक आश्रित के साथ
हुए अन्याय परेशानियो से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रित
कर्मचारी उच्च स्तरीय योग्यता रखते हुए भी चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य
कर रहा है। 20-20 वर्षों से कर्मचारी एक ही पद पर कार्यरत है। उसको
पदोन्नति नही दी गयी तथा मृतक आश्रित की कोई नियमावली नही बनी है। इतनी
उच्चतम योग्यताधारी मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी भी विभाग
में नही है। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि आपकी
समस्याओं को जल्द ही निराकरण किया जायेगा। उन्होंने प्रमुख सचिव अजय सिंह
को निर्देशित किया कि मृतक आश्रित कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द खत्म
करें। इसके सन्दर्भ में जिले के सभी मृतक आश्रित गाँधी सभागार में
उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन
के जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, कुलदीप द्विवेदी, शफीक अहमद, पवन
रस्तोगी, हरिश्चन्द्र, अनुपम, कुलदीप वर्मा, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग
उपस्थित रहे।

