aajtaktimes

UP दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में हिली धरती, पाक में भी भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके ठीक चार बजे महसूस किए गए।  दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में ऐसे झटके महसूस किए गए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है।
भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। उसका एपिसेंटर हिंदुकुश पर्वत बताया जाता है। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है। झटके महसूस करते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकाल आए। लोगों में इस बात की दहशत थी कि कहीं भूकंप के ज्यादा तेज झटके न झेलने पड़ें और किसी तरह की कोई जनहानि हो।

Related

World 9009603596210960492

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item