केंद्रीय मंत्री ने मायावती पर निकाली भड़ास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_942.html
लखनऊ केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती को सीएम बनाना भाजपा की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने यूपी भाजपा चीफ के बाद सीएम कैंडिडेट को प्रोजेक्ट करने को लेकर कहा है कि चुनाव में पार्टी का चेहरा होने से लाभ तो काफी मिलता है। जानकारी के अनुसार रामशंकर कठेरिया ने मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती दलित विरोधी है। राजनीतिक लाभ के लिए मायावती ने डॉ. अंबेडकर के सोशल आंदोलन को भी खत्म कर दिया। संत परंपरा में रविदास और राजनीतिक रूप से डॉ. अंबेडकर के बाद बाबू जगजीवन राम ने दलितों के लिए काफी काम किया। वहीं दूसरी तरफ रामशंकर कठेरिया ने यूपी भाजपा चीफ के पद पर केशव मौर्य के चुनाव को केंद्रीय नेतृत्व का सही फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि केशव मौर्य योग्य और नौजवान होने के साथ-साथ हिंदुत्व के तरफदार हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में समाजवादी पार्टी का सफाया होने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर कठेरिया ने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

