aajtaktimes

केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना बोली, 'इनको जूते पड़ने ही चाहिए'

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी सेना के एक कार्यकर्ता ने जूता फेंका। वेद प्रकाश शर्मा नाम के इस शख्स का कहना था कि ऑड-ईवन के नाम पर दिल्ली में सीएनजी स्टीकर घोटाला हो रहा है लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। वेद प्रकाश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इससे पहले इसी घोटाले को लेकर केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा का कहना है कि जो हुआ, सही हुआ और दिल्ली की सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उसे जूते पड़ने ही चाहिए।
भावना ने आईबीएन7 से बात करते हुए कहा कि पिछली बार जिस घोटाले का मुद्दा मैंने उठाया था उसे दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार का मामला कहकर पल्ला झाड़ लिया लेकिन उसपर कोई एक्शन नहीं लिया। आम आदमी पार्टी सेना ने ये सारे सेंटर बंद कराए। उसके बाद इस सेना ने दिल्ली सरकार के अधीनस्थ सेंटरों पर भी ऐसा ही घोटाला पकड़ा। उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने भी लाया गया लेकिन दिल्ली सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है बल्कि वो सिर्फ अपने ऑड-ईवन को लेकर प्रेसवार्ता करने में जुटी है।
भावना ने कहा कि उन्होंने जो पिछला स्टिंग किया था, उसपर केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए पांचों सेंटर बंद करा दिए लेकिन कल प्रेसवार्ता में उन्होंने जो नया स्टिंग सामने रखा उसपर दिल्ली सरकार ने 24 घंटे बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जबकि ये स्टिंग मीडिया में लगातार छाया हुआ है। भावना ने बताया कि नया स्टिंग वेदप्रकाश शर्मा ने ही किया है। हमने 10 हजार रुपये देकर 10 सीएनजी स्टीकर खरीदे लेकिन दिल्ली सरकार इस स्टिंग पर चुप्पी साधे बैठी है।
भावना ने कहा कि पिछली बार स्याही फेंकने पर दिल्ली सरकार ने मुझे जेल भिजवा दिया लेकिन मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई केंद्र सरकार ने की। इसके बाद अभी जो नया स्टिंग किया गया है उसपर दिल्ली सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 24 घंटे में सरकार ने एक बयान तक जारी नहीं किया गया। मजबूरी में सरकार को जगाने के लिए वेदप्रकाश शर्मा को ये कदम उठाना पड़ा।

Related

news 8854729030942504564

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item