आसाराम को VHP का समर्थन? शोभायात्रा में लगा सिंघल से भी बड़ा पोस्टर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/vhp.html
जोधपुर। क्या रेप के आरोपी आसाराम को वीएचपी का समर्थन मिल गया है?ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि जोधपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान आसाराम के पोस्टर लगाए गए और उन्हें निर्दोष साबित करने की कोशिश की गई। हैरानी की बात ये कि इन पोस्टर्स में आसाराम को वीएचपी के संस्थापक अशोक सिंघल से भी बड़ा दिखाया गया है। इन बैनर पोस्टर्स में आसाराम को सिंघल से बड़ा दिखाने के अलावा कई जगहों पर आसाराम को निर्दोष भी बताया गया है।
शोभायात्रा में शामिल दो सौ से अधिक झांकियों में भगवान राम के जीवन पर आधारित झांकी थीं, जबकि वहीं पर आसाराम से जुड़ी तीन झांकियां भी थी। इन झांकियों में आसाराम को निर्दोष बताते हुए उन्हें झूठे मामले में फंसाने के होर्डिग्स लगाए हुए थे। कुछ लोगों में इस बता को लेकर नारजगी भी थी कि वो कैसे आसाराम कैसे भगवान के बराबर हो गए। आसाराम की झांकियों में से एक झांकी में बीजेपी नेता डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी का वक्तव्य लिखा था कि संत आसाराम निर्दोष है। दोषी होने के बावजूद कई लोगों को मिल गई जमानत। उनके साथ हो रहा है अन्याय।बता दें कि आसाराम एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में ढाई साल से जोधपुर जेल में बंद है। इस मामले में सात बार सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट सहित अन्य न्यायालय उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं।