कांग्रेसी नेता ने दुष्कर्म करने के बाद मासूम को दिए 100 रुपए, बोला-मुंह बंद रखना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/100.html
देवरिया: जिले में कांग्रेस के जिला महामंत्री पर एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। हालांकि कांग्रेसी नेता इसे विरोधियों की साजिश करार दे रहा है। बता दें कि आरोपी गिरिराज तिवारी देवरिया जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही घर में काम करने वाली नौकरानी की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया है।
फिलहाल आरोपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मैडीकल के लिए भेज दिया है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि आरोपी नेता ने उसकी बच्ची को छत पर फैले गेहूं को उठाने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को 100 रुपए का नोट देकर घर भेज दिया। घर जाकर बच्ची ने अपनी आपबीती मां को सुनाई, जिसके बाद मां आरोपी के घर पहुंच गई, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत जब थाने में बंद आरोपी नेता से बात की गई तो उसने कहा कि वह कांग्रेस का जिला महामंत्री है और उसे विरोधी फंसा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना था कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मैडीकल करवाया जा रहा है जिसके बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।