aajtaktimes

मां पर तमंचा तानकर 5 लड़कों ने बेटी से किया रेप

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र में दबंगों ने एक युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। खबर है कि दबंगों ने रात में एक बजे घर में सोते समय युवती को दबोच लिया। शोर सुन कर लड़की की मां जाग गई तो युवको ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। फिर पांचों युवक लड़की को बराबर के एक खंडहर में ले गए और वहां जाकर पहले उसकी पिटाई की फिर उसके साथ गैंग रेप किया।
दबंग इतने पर भी नहीं मानें, उन्होंने लड़की की पिटाई करते समय व गैंगरेप के समय मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो भी बनाया। उन्होंने ये धमकी भी दी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से पीड़ित युवती का परिवार पुलिस के पास नहीं गया। लेकिन इस दौरान आरोपियों ने युवती के बनाए गए दो एमएमएस वायरल कर दिए।
क्षेत्र में एमएमएस चर्चा का विषय बने तो पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप और अश्लील क्लिपिंग बनाने के मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो परिजनों की तहरीर पर गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विडियो क्लिपिंग में नजर आ रहे आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की का मेडिकल कराकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related

UP 1802403863355020391

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item