आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 10 मई से
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/10_9.html
जौनपुर। आर्य समाज शाहगंज का 89वां वार्षिकोत्सव 10 मई से शुरू होगा जो 13 मई तक चलेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आचार्य सोमदेव आर्य, विरेन्द्र जी आर्य, श्रुति आर्या, संदीप जी आर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने उक्त अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

