8 मई से 8 जून तक संगठन माह मनायेगा वैश्य महासम्मेलन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/8-8.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने 8 मई से 8 जून तक को ‘संगठन माह’ घोषित करते हुये अपने पदाधिकारियों से कहा कि इस माह में ही हम सबको मिलकर अपने संगठन को तहसील स्तर तक पहुंचाना है। साथ ही जनपद के बड़े बाजारों तक संगठन को खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर उसकी ताकत का उपयोग समाज के हित में करना ही इस संगठन का मूल उद्देश्य है। संगठन माह में तहसील स्तर तक संगठन को ले जाने के लिये जिलाध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर प्रभारी बनाया है। उनके अनुसार सदर तहसील हेतु दिनेश सेठ जिला उपाध्यक्ष, संतोष सोंथालिया संगठन मंत्री, मड़ियाहूं हेतु डा. परमजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र गुप्ता जिला मंत्री, बदलापुर हेतु राजनाथ गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, रामकुमार साहू संगठन मंत्री, शाहगंज हेतु अनिल मोदनवाल जिला महामंत्री, सुरेश अष्ठाना जिला मंत्री, केराकत हेतु सुभाष अग्रहरि प्रदेश महामंत्री व कैलाश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, मछलीशहर हेतु सुनील गुप्ता जिला महामंत्री व राजीव केशरी जिला मंत्री को प्रभारी बनाया गया है। इस आशय की जानकारी जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

