अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_655.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला इकाई की बैठक उपाध्यक्ष दिनेश सेठ के मधारे टोला स्थित आवास पर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरि सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री सिंघानिया सहित सभी संरक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद संरक्षक ओम प्रकाश जायसवाल, महामंत्री सुनील गुप्त, राजेश गुप्ता, यशपाल गुप्त, अशोक बैंकर, उमाकांत बरनवाल, पारसनाथ साहू, कैलाशनाथ विश्वकर्मा, राजनाथ गुप्त, राकेश श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता के लिये आवश्यक है कि हम सबसे पहले अपने को वैश्य समझें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर राजीव केशरी, सुरेश चन्द्र गुप्त, संजय बैंकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, आलोक गुप्ता, अमरनाथ सेठ, निरंजन वर्मा, ऋषि वर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

