aajtaktimes

जनपद पुलिस ने लूटेरे सहित दर्जनों बदमाशों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक राम प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग थाना पुलिस ने सोमवार को दर्जनों बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। साथ ही दबिश भी दी जा रही है।
लाइन बाजार थाने में गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त विनोद मौर्या पुत्र तहारी मौर्या निवासी पचोखर थाना लाइन बाजार व सुबाष पुत्र रामा सोनकर निवासी रसैना थाना लाइन बाजार को थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादव ने हमराहियांे के साथ उन्हीं के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थानेदार श्री यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्यवाही जेल भेज दिया गया।
इसी तरह गौराबादशाहपुर थाने के गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त शोभनाथ पुत्र मूलचन्द्र व महेन्द्र पुत्र चन्द्रदेव निवासी पवनी थाना गौराबादशाहपुर के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आवश्यक कार्यवाही के जेल भेज दिया गया।
वहीं जलालपुर पुलिस ने गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी चांदी थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत जेल भेज दिया।
बक्शा पुलिस ने गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त गुड्डू पुत्र गुल्लू सोनी निवासी नौपेड़वा थाना बक्शा व रतन पुत्र मुन्नी लाल निवासी मगरेसर थाना बक्शा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिंगरामऊ थाने के गैरजमानती वारण्ट के दो अभियुक्त प्रमोद गिरी पुत्र मोती लाल गिरी निवासी शाढापुर थाना सिंगरामऊ व गुड्डू उर्फ अनिल पुत्र छोटे लाल निवासी करनपुर थाना सिंगरामऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
पवारा पुलिस द्वारा गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त मनराज पुत्र राजा राम व राकेश पुत्र श्याम बहादुर निवासीगण भसोट थाना पवारा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
सुजानगंज पुलिस ने लूट का एक अभियुक्त गिरफ्तार करके उसके पास से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का देशी तमंचा व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया बदमाश संदीप उर्फ पुद्दार सिंह पुत्र भोले शंकर सिंह निवासी बरौली थाना बदलापुर है जो बीते 1 जनवरी को सुजानगंज क्षेत्र के गनेशपुर के पास प्रेम चन्द्र सोनी निवासी सलारपुर थाना सुजानगंज को लूटा था। उसकी गिरफ्तारी क्षेत्र के धिरदास पुलिया के पास से हुई है। धारा 41, 411, 414 भादंवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
केराकत संवाददाता के अनुसार अपहरण का एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से अपहृता भी बरामद कर ली गयी है। मालूम हो कि 363, 366 भादंवि व 3, 2, 5 एक्ट का वांछित अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ विश्वकर्मा निवासी गौशपुर मनियरा थाना केराकत फरार चल रहा था। वह अपहृत की गयी युवती के साथ स्थानीय कस्बे में मौजूद था कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया।

Related

UP 1789990275506601134

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item