aajtaktimes

1145 लीटर किरोसिन बरामद

 बाराबंकी। मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने एक दुकान पर
छापा मारकर पंाच केरोसिन भरे ड्रम व तीन खाली ड्रम सहित दो आरोपियों को
पकडकर कर पुलिस के हवाले कर दिया तथा पकडा गया केरोसिन उचित दर विक्रेता
को सुपुर्दगी में दे दिया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्रीय
खाद्य अधिकारी धमेन्द्र सिह ने भिटौली चौराहा की एक दुकान पर छापा मारकर
1145 लीटर किरोसिन व तीन खाली ड्रम बरामद किया। मौके पर पकडे गए आरोपी
रसूलपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र फूलचंद,संदीप कुमार पुत्र गुरमीत ने
बताया कि यह केरोसिन सुल्तानपुर से लाकर यहाँ बेचते थे।दोनो आरोपियो को
जैदपुर पुलिस के हवाले किया गया है।

Related

UP 234544630117470297

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item