एक दिवसीय मेले का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_221.html
बाराबंकी। क्षेत्र के हरीलालपुरवा में बाबा ब्रम्हदेव के
स्थान पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम की लीलाओं
कुशल मंचन किया गया। जिसे देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। तहसील
रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया हैदरगढ मार्ग पर स्थित हरीलालपुरवा
चौराहा पर ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया
जिसमें टडिया गांव की जब बाबा रामसनेहीदास आदर्श रामलीला पार्टी के
कलाकारो द्वारा कुशल मंचन किया गया। कार्यक्रम भगवान राम लक्ष्मण सीता की
जोडी दर्शको के आर्कषण का केन्द्र बनी रही। कार्यक्रम के समापन के बाद
भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजक पुल्ली दुबे, विमल तिवारी,
दुर्गेश तिवारी, कपिल तिवारी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

