ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_24.html
बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली के अन्तर्गत आज हैदरगढ भिटरिया मार्ग
पर घरकुइंया गांव के निकट सडक हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।
हालांकि महिला के साथ उनका बेटा बृजेश रावत बाल बाल बच गया। प्राप्त
जानकारी के मुताबिक कोतवाली हैदरगढ के पूरे लट्ठन पुरवा मजरे सतरही गांव
निवासी छेद्दू रावत की 43 वर्षीय पत्नी छेदाना अपनें बेटे बृजेश रावत के
साथ सायकिल से दवा लानें गयी थी। वापस घर आते वक्त घरकुइंया गांव के निकट
हैदरगढ भिटरिया मार्ग पर ट्रक बीआर 11 एस 5149 के नीचे आ जानें से छेदाना
की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि इनका पुत्र 19 वर्षीय बृजेश बाल बाल
बच गया। वहीं ट्रक चालक घटना स्थल से ट्रक छोडकर फरार हो गया। पुलिस नें
शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही गांव
में कोहराम मच गया। मृतक महिला के पुत्र राजेश का रो रोकर बुरा हाल है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग

