aajtaktimes

जिला प्रशासन के पास 15 दिन का समय: मुकेश

अजमी रिज़वी
 बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 6 मई
16 को समस्याओं के निस्तारण हेतु होने वाले जिलाधिकारी घेराव को वार्ता
के पश्चात् 15 दिनों के लिये स्थगित कर दिया गया। तथा ज्ञापन में दी गयी
समस्याओं में 6 प्रतिशत निदान हो गया। इस विश्वास के आधार पर यह निर्णय
लिया गया।
प्रमुख रूप से नहरों में पानी छोड़ा जाये वह कार्य हो गया, आलू किराया
उचित दर पर किया जाए वह हो गया। राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाए तथा
पात्रों को ही बीपीएल कार्ड मिले इसके लिए कमेटी बनई जाये, डाक्टरों से
पैसा लेकर सीएमओ ड्यूटी पर न जाने जैसी मनमानी करते थे उनका ट्रान्सफर हो
गया, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार का समाधान तथा
भ्रष्टाचार जब विभाग कर रहा है तो लगाम कौन लगायेगा। इस मुद्दे पर 21 मई
की मासिक बैठक में डीएसओ घेराव की तारीख तय की जायेगी। प्राइवेट स्कूलों
में 25 प्रतिशत ग्रामीण गरीब बच्चों का दाखिला किया जाए। इसकी जांच के
आदेष जिलाधिकारी ने दिये इसका समाधान उक्त तारीख तक नही होता है तो जिला
विद्यालय निरीक्षक के घेराव की तारीख 21 मई को तय होगी। बाद में बैठक को
सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि 15 दिनों के
लिये कार्यक्रम स्थगित करके जिला प्रशासन को समय दिया गया है। इसे ध्यान
में रखते हुये सारे अधूरे कार्य पूर्ण करें अन्यथा 15 दिनों के बाद
आर-पार की जंग होगी। जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। बैठक को
जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा, दिनेश कुमार, लायकराम
यादव, रामसेवक रावत, राजेन्द्र वर्मा, रामानन्द वर्मा, गिरीश वर्मा,
भगौती प्रसाद आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया।

Related

UP 8822980356176209309

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item