बदमाशों ने बैंक मैनेजर व पत्नी को बंधक बनाया, हुई लाखों की लूटपाट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_538.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अंतर्गत बीती रात लाठी-डण्डो से लैश बदमाशों नेबैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक के घर पर धाबा बोलकर करीब दस लाख रुपये
के जेवरात व चालीस हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान लूट ले गये।
लूटपाट के विरोध करने पर बदमाशों ने शाखा प्रबंधक उसकी पत्नी व नौकर की
जमकर पिटाई की। बाद में उनको बंधकर बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने
शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरु
कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को
सुरक्षा का वादा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के गोकुल नगर
मोहल्ले में डकैती डाल बदमाश दस लाख कें जेवरात व चालीस हजार की नकदी उठा
ले गये। धनोखर निकट स्थित बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा प्रबंधक विष्णु
टण्डन के आवास पर रात एक बजे 8-10 लोगों ने लाठी-डण्डा के दम कर घरवालों
को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 100 नंबर डायल करने पर नहीं मिला।
जब डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामी ने चौकी जाकर डकैती की सूचना दी। तब
जाकर जागी पुलिस। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर
पीड़ित परिवार को सुरक्षा का वादा किया और कोतवाली नगर को जल्द से जल्द
घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। बीती रात कोतवाली नगर के लखनऊ रोड
स्थित मोहल्ला गोकुल नगर में चौहान गेस्ट हाउस के पीछे रात्रि करीब 1 बजे
डकैतों ने जमकर ताण्डव मचाया। बैंक आफ इण्डिया की मुख्य शाखा के ब्रांच
मैनेजर विष्णु टण्डन के घर में लोहे के एंगल लगी चाहरदीवारी फांद कर 8-10
लोग भीतर दाखिल हो गए। बाहर सो रहे नौकर को कब्जे में लेकर घर के बाहरी
मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चार लोग घर के भीतर दाखिल हो गए। सभी ने
हाथों में डण्डे ले रखे थे। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जबतक लोग कुछ समझ पाते
तब तक बदमाशों ने घर में मौजूद प्रबंधक की पत्नी समेत तीनों को कब्जे में
ले लिया। विष्णु टण्डन ने भी नगदी व कीमती सामान लेकर उन्हें सुरक्षित
छोड़ देने की गुजारिश डकैतों से की। बदमाशों ने नकदी व जेवर आदि की
जानकारी ली। घर में लाखों रुपए कीमत के जेवरात सहित सभी कीमती सामान व
नगदी बटोर कर मौके से फरार हो गये। बटोरे गए सामान से दोनो मोबाइल फोन व
लैपटॉप वापस छोड़ गये। डकैतों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने 100 नंबर
डायल कर पुलिस को सूचित करने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के
बावजूद नंबर न लगने पर बस स्टाप स्थित पुलिस चौकी पर संपर्क किया। तब
रात्रि दो-ढ़ाई बजे जागी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर मौका मुआयना किया।
जानकारी होने पर एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ विशाल
विक्रम, कोतवाली नगर प्रभारी दलबल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे।
बाक्स

