16 से 21 मई तक प्रेषित करें पत्रावलीः वरिष्ठ कोषाधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/16-21.html
जौनपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का भुगतान हेतु 13 जनवरी के क्रम में कोषागार द्वारा किया जाना है। ऐसे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर जिनकी पेंशन पत्रावलियां कोषागार जौनपुर को प्रेषित की गयी है, का कोषागार स्तर पर डाटा फीडिंग, भौतिक सत्यापन आदि औपचारिकता पूर्ण कर पेंशन का भुगतान इसी माह किया जाना है। ऐसे सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों से अपेक्षा है कि अपनी बैंक पास बुक एवं एक पहचान पत्र के साथ कोषागार कार्यालय में डाटा फीडिंग की प्रक्रिया के दौरान 16 से 21 मई तक की अवधि में विभाग द्वारा प्रेषित की गयी पत्रावलियों के क्रम में उपस्थित होकर अपना भौतिक सत्यापन भी कराना सुनिश्चित करें। पेंशनर के सत्यापन के कार्य में राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स संघ से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

