aajtaktimes

लगभग 16 घण्टे के बाद निकाले जा सके दोनों शव

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्मैला गांव में कुएं से ईंट निकालने के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया जब दो मजदूर उसी में जमींदोज हो गये। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये जहां पुलिसिया व्यवस्था फेल होने के बाद लगभग 16 घण्टे तक अथक प्रयास करके किसी तरह दोनों को बाहर निाला गया लेकिन तब उनके प्राण-पखेरू उड़ गये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक पुराने कुएं से ईंट निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के मझगवां खुर्द (केशवा पोखरी) निवासी संजय 24 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र व शम्भू 23 वर्ष पुत्र बालरूप उस समय जमींदोज हो गये जब अचानक कुआं ढह गया। काफी देर तक तक जेसीबी से खुदाई का कार्य चला लेकिन वह जवाब दे गयी। आखिरकार गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 16 घण्टे बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। हालांकि जानकारी होने पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, उपजिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी केराकत, थानाध्यक्ष जलालपुर विवेक सिंह सहित अन्य लोग पहुंच गये थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। वहीं दोनों के परिवार के अलावा पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

Related

UP 2499202811674418059

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item