डीएम ने कैम्प में बनाये जा रहे प्रमाण-पत्र का किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_108.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने विकास खण्ड में चल रहे दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के सिकरारा कैम्प का निरीक्षण किया जहां उन्होंने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके मिश्रा को दिव्यांगों के बैठने, उनके प्रमाण पत्र बनवाने व मौके पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों की टीम एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर मौजूद दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र बनाकर दिया जाय। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. पीके मिश्रा, डा. पंकज तिवारी, डा. एससी वर्मा, डा. आरएस कुशवाहा, डा. सुशील अग्रहरि, डा. निश्चल गुप्ता, डा. ओपी गुप्ता, डा. नागेन्द्र सिंह, जिला जन विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, खण्ड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमाण-पत्र बनवाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवायें। उन्होंने बताया कि 7 मई के स्थान पर अब सोंधी में 8 मई दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से कैम्प लगाया जायेगा जिससे अवकाश का लाभ उठाकर अधिक से अधिक लोग प्रमाण पत्र बनवा सके।

