aajtaktimes

किसान जनजागरण यात्रा 17 मई को पहुचेगी हैदरगढ़ - सुमन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 11 अप्रैल को गाजीपुर से चली किसान जनजागरण यात्रा 17 मई को हैदरगढ़ पहुचेगी जहॉ पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए किसान के राज्य समिति के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि जनपद की दोनो चीनी मिलों को सरकारी क्षेत्र में पुनः स्थापित करने के लिए, किसानो को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए, जिला प्रशासन द्वारा खरीद केन्द्र को न खोलने के विरोध मे यह जनजागरण यात्रा हैदरगढ़ से होते हुए बाराबंकी आयेगी और मंझपुरवा व शहर सहित विभिन्न जगहो पर जनसभाए करने के बाद रात्रि विश्राम बाराबंकी में करेगी।
किसान जनजागरण यात्रा 18 मई को देवा, विशुनपुर, पवैयाबाद, फतेहपुर, मित्तई, दुन्दपुरवा चौरहा सहित माती में जनसभा करेगी। माती में रात्रि विश्राम करने के बाद 19 मई की सुबह लखनऊ को प्रस्थान करेगी और 20 मई को विधान सभा के सामने किसानो का विशाल  प्रदर्शन करेगा।
किसान जनजागरण यात्रा का नेतृत्व राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, विश्वनाथ शास्त्री पूर्व सांसद, जयराम सिंह पूर्व विधायक, इम्तियाज बेग सहित अन्य किसान नेता कर रहे है।
जनपद में इस जनजागरण यात्रा के आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए बृज मोहन वर्मा, रामनरेश वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, विनय सिंह, सत्येन्द्र कुमार, उमेश चन्द्र वर्मा, डा0 कौसर हुसैन, नीरज वर्मा, अमर सिंह, गिरीश चन्द्र, विनोद यादव, राम विलास वर्मा, विनोद यादव, दल सिंगार, वीरेन्द्र कुमार, कर्मवीर सिंह, श्रवण कुमार, रमेश सिंह, अशोक कुमार मौर्या, राम नरेश यादव, राजेश सिंह, महबूब अंसारी, आदि प्रमुख किसान नेता लगे हुए है।

Related

UP 3738770190948904933

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item