सीएमओ कार्यालय के सामने दिन दहाड़े 2 लाख 90 हजार की लूट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/2-90.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर पल्सर सवार बदमाशों ने कोतवाली
पुलिस की नाक के नीचे सीएमओ आफिस के सामने एक ठेकेदार से दो लाख 90 हजार
रुपये लूट कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद
शहरवासियों मंे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर
पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जिले की सीमा की नाकाबंदी करायी। लेकिन
बदमाशों का कहीं पता नही चला। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने लूट का
मुकदमा दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम मऊगोरपुर निवासी
मनीष कुमार पुत्र बृजेशचन्द्र वर्मा जो महाजन कंस्ट्रक्शन कम्पनी के नाम
से ठेकेदारी का काम करता था। आज दोपहर 12 बजे के करीब उसके सहयोगी
ठेकेदार बाग बहादुर सिंह पुत्र हरिशंकर ग्राम गहलई। थाना बरसठी। जिला
जौनपुर ने फोन करके मनीष को बुलाया था। और यह कहा था कि तुम्हारा पैसा
यूनियन बैंक से निकलवाना है। आ जाओ। 12ः40 पर मनीष कोतवाली नगर से चंद
कदम दूर स्थित यूनियन बैंक में गया और अपने एकाउण्ट से 3 लाख 20 हजार
रुपये निकाला। लेकिन उसने 15 हजार रुपया अपने दूसरे एकाउण्ट में डालकर
पांच हजार रुपया दूसरी जेब में रखा और बाकी दो लाख 90 हजार रुपया एक पर्स
में रखकर अपने दोस्त के साथ निकला। अभी वह सीएमओ आफिस के पास पहुंचा ही
था कि नाके की तरफ से आ रहे पल्सर सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर मनीष के
हाथ से बैग छीनकर फरार हो गये। जब तक मनीष कुछ समझता तब तक बदमाश काफी
दूर जा चुके थे। मनीष के साथ में कुछ दूरी पर आगे चल रहे उसके मित्र ने
जब मनीष का शोर सुना तो उसको घटना की जानकारी हुई। दोनो ठेकेदारों ने
सीधे कोतवाली जाकर इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर
कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्होने
काफी जांच पड़ताल की। लेकिन किसी भी नतीजे पर नही पहुंच सके। प्रभारी
निरीक्षक ने लुटेरों को पकड़ने के लिये शहर की सीमाओं की नाकाबंदी भी करा
दी। लेकिन उनको कोई सफलता नही मिली। प्रभारी निरीक्षक ने मनीष वर्मा की
तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की
तालाश शुरु कर दी है। दिनदहाड़े कोतवाली से चंद कदम दूर हुई इस लूट की
घटना के बाद से शहर के नागरिकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक नगर ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज
कर लिया गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जायेगा।
