आखिर बैंक से कितनी रकम निकाली गयी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_175.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत दिनदहाड़े बदमाशों ने जिस दिलेरी से 2 लाख
90 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। उससे पुलिस की तो पूरी तरह किरकिरी हो
गयी। वहीं लूटी गयी रकम में भी कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। एक तरह
जहां पीड़ित का कहना था कि उसने बैंक से 3 लाख 60 हजार निकाले थे। वहीं
दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस कह रही थी कि ठेकेदार ने 3 लाख 12 हजार निकाले
थे। सबसे गौरतलब बात यह है कि आखिर दोनो में से कौन सच बोल रहा है। अगर
ठेकेदार की माने तो 2 लाख 90 हजार की लूट हुई है। बाकी के 70 हजार रुपये
कहां गये। वहीं कोतवाली पुलिस की बात सही माने तो 22 हजार रुपया कहां पर
है। इस सम्बन्ध में ठेकेदार मनीष का दोस्त बाघ बहादुर की भूमिका भी काफी
हद तक संदिग्ध नजर आ रही है। क्योंकि बैंक में चेक उसने लगायी थी और उसके
बाद उसने मनीष को फोन करके बैंक बुलवाया था। बैंक से पैसा निकालकर जब
मनीष पैदल हाइवे पार कर रहा था तो बाग बहादुर उससे काफी आगे चल रहा था।
जबकि इतनी बड़ी रकम लेकर चलते समय दोनो के बीच में इतना फासला क्यों था।

