एहतेराम के साथ निकाला गया इमाम हुसैन का जुलूस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_104.html
जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर में मदीने से कर्बला सफरे इमाम हुसैन
(अ.स.) की याद में 4 शाबान को निकलने वाला जुलूस पूरे अदब व एहतेराम के
साथ निकाला गया जुलूस में अमारी जुलजनाह कजाबा झूला अली असगर (अ.स.) व
अलम मुबारक शामिल थे इस दौरान अंजुमे हुसैनिया के नौजवानों ने नौहा
ख्वानी व सीनाजनी व जंजीरी मातम किया। जिले के कदीमी कस्बा जैदपुर के
मोहल्ला छोटी बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद से अंजुमने हुसैनिया द्वारा
इमाम हुसैन (अ.स.) के मदीने से कर्बला जाने की याद में सफरे इमाम हुसैन
(अ.स.) जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले मजलिस को मौलाना अली रिजवान ने
खिताब फरमाते हुये कहा कि खुदा के नबी और उनके द्वारा बनाये गये। हादी और
रहबर की सिफत बयान करते हुए कहा कि अल्लाह के द्वारा बनाये गये। रहबर
आलिम हाफिज और बहादुर होने के साथ साथ अमीन भी होते है। मजलिस के फौरन
बाद जुलूस बरामद हुआ जुलूब कस्बे के तय शुदा रास्तो से गुजर कर शबीहे
कर्बला पहूॅचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान अंजुमने हुसैनिया के साहबे
ब्याज जहॉ नौहाख्वानी करते हुए चल रहे थे। वही अंजुमन के नौजवान दस्ते
सीनाजनी और जंजीर का मातम कर साथ मे चल रहे थे। कर्बला मे अलविदाई मजलिस
को मौलाना इब्ने अब्बास ने खिताब करते हुए मसाएब बयान किये। जुलूस निकलने
के मार्गो की सफाई व चूने का छिड़काव एव पानी के टैंकरो का इंतजाम नगर
पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा विशेष तौर पर किया गया था।


