aajtaktimes

बच्चे भगवान का रूप होते है: अग्रवाल

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। न तन पर कपडे़ न पैरो में चप्पल में गरीबी व
यतीमो में बचपन बिताने वाले बनीकोडर के लगभग तीन दर्जन बच्चो को चाइल्ड
लाइन जिला उपकेन्द्र बनीकोडर द्वारा आयोजित चाइल्ड जागरूकता एवं वस्त्र
वितरण कार्यक्रम में एकत्र करके सभी बच्चो को क्षेत्र के सुमेरगंज के एक
व्यवसाई अजय अग्रवाल के सहयोग से नये कपडे़ वितरित किये गये। जिन्हे पाकर
बच्चो में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए
श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते है। उनकी सेवा करना
भगवान की सेवा के बराबर है। इसलिए उनकी सेवा करके उन्हे सुख शांति मिलती
है। उन्होने कहा कि वह हमेशा ऐसे गरीब बच्चो की सेवा को हमेशा तैयार रहते
है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी माया उत्प्रेती ने कहा कि
सरकार बच्चो व महिलाओं के विकास वं संरक्षण के लिए तमाम योजनाये चला रही
है और ऐसी योजनाओं का जिन लोगो तक लाभ नही पहुंचा है। उन्हे समाजसेवियों
द्वारा अंगीकार कर लेना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ मिश्र ने कहा कि
चाइल्ड लाइन का जो कार्य है। वह किसी ईश्वर की उपासना से कम नही है।
उन्होने कहा कि हम लोग अखबारो में इतिहास छापते थे कि अमुक्त बच्चा खोया
है और उन्हे ढूंढ कर मिलाने वाले को पुरस्कार दिया जायेगा। लेकिन अब
संतान के लिए तड़प रहे अभिभावको माता पिता को चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा
निःशुल्क मिलाया जा रहा है जो सराहनीय है। चाइल्ड लाइन जिला उपकेन्द्र
बनीकोडर के निदेशक रत्नेश कुमार ने कहा कि अब बच्चो की पूजा और उनकी सेवा
से ही अपना जन्म सफल होगा। यदि बच्चे कामयाब नही हुए और उन्हे शिक्षा और
विकास में समुचित नही मिले तो सबसे ज्यादा हताशा मां बाप को ही होती है।
प्रधान संघ के अध्यक्ष व पत्रकार अमरबहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में
जबसे चाइल्ड लाइन का कार्यालय खुला है। तब से आये दिन ऐसे मामले चाइल्ड
टीम द्वारा निकाले जा रहे है जो जानकर हम सभी लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
चाहे वो विभिन्न प्रांतो से खोये हुए बच्चो को मां बाप से मिलाने का हो
या नवजात लावारिस शिशुओं को बचाने का ऐसे कार्य करने वाली चाइल्ड लाइन की
पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम को कोतवाली रामसनेहीघाट के नामित
बाल कल्याण अधिकारी ईश नरायण मिश्र, अजय तिवारी, अवधेश कुमार, अन्जू
गोस्वामी, अखिलेश कुमार, रामकैलाश, अंजली जायसवाल, शांती देवी, ने भी
सम्बोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 1041893669866691291

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item