संदिग्ध अवस्था में लटकती मिली युवक की लाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_107.html
बाराबंकी। थाना सतरिख अंतगर्त आज दोपहर एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था
में घर के अंदर छत के कुण्डे से लटकती मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा
भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही
है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम जाटा निवासी
संतराम घर का आंटा पिसाने चक्की गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी किसी काम से
गांव में ही गयी थी। घर पर सिर्फ उसका इकलौता पुत्र हरिद्वारी (22) मौजूद
था। करीब डेढ़ घण्टे बाद जब संतराम वापस घर लौटा तो उसने देखा कि उसके
लड़के की लाश घर के अन्दर कमरे में छत के कुण्डे से लटकी हुई है। संतराम
ने आनन फानन में गांव वालों को बुलाकर लाश को नीचे उतरवाया और उसकी सूचना
सतरिख पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वैसे इस बारे में मृतक के पिता का कहना था
कि उसके बेटे ने आत्महत्या की है। क्योंकि मां के साड़ी से उसने फंदा
बनाया था। आत्महत्या किस वजह से उसने की इस बात की जानकारी संतराम नही दे
सके। वहीं थाना प्रभारी का कहना था कि देखने से तो मामला आत्महत्या का
नजर आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने

