सड़क हादसे में मासूम की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_347.html
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत बीती शाम अपनी मां के साथ बाजार
गये एक छः वर्षीय मासूम बालक को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।
जिसको इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया था। जिसकी बीती देर शाम इलाज
के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीती शाम 4 बजे थाना मोहम्मदपुर खाला
क्षेत्र के कस्बा बेलहरा निवासी छः वर्षीय मासूम अनुभव अपनी मां के साथ
में बाजार आया था। बाजार से वापस जाते समय फतेहपुर की तरफ से आ रही तेज
रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने अनुभव को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर
रुप से घायल हो गया। पुलिस ने अनुभव को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला
अस्पताल भेजा। जहां देर रात इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी।