aajtaktimes

तीन दिन बाद मिली लाश

बाराबंकी। थाना दरियाबाद अन्तर्गत तीन दिन पूर्व शारदा नहर में अपने
दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की लाश आज सुबह पुलिस ने बरामद की। पुलिस
ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के
अनुसार थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम दंदवारा निवासी सुरेन्द्र(20)
पुत्र विक्रम 10 मई को अपने दोस्तों के साथ फुटहागंज पुल पर शारदा नहर
में नहाने गया था। नहाते समय वह नहर में डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर
पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों के माध्यम से सुरेन्द्र की तलाश की। लेेकिन
उसकी लाश का पता नही चला। आज सुबह 4 बजे थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम
मियागंज के निकट सुरेन्द्र की लाश ग्रामीणों ने देखी। उन्होने इसकी सूचना
पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज
दिया।

Related

UP 832789671617811895

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item