aajtaktimes

सपा ने किये ऐतिहासिक काम: शिवनन्दन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास विचारों एवं योजनाओं का विस्तार होता है। समाजवादी
पार्टी शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली आदि जैसी मूल भूत सुविधाओं को
प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराती है। यह बात डा. शिवनन्दन यादव पूर्व
होम्योपेथिक चिकित्सा अधिकारी ने कही। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश सरकार
द्वारा श्रमिकों, अल्पसंख्यकों, किसानों, छात्रों, अधिवक्ताओं,
चिकित्सकांे, शिक्षकों तथा कर्मचारियों आदि की मूल भूत सुविधाए प्रदान कर
सम्मानित किया है अत्यन्त सराहनीय है। प्रदेश भर में समाजवादी
कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों द्वारा 10 दिनों तक
साइकिल यात्रा द्वारा जन-जन तक अखिलेश यादव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं
को पहुचाने का कार्य किया गया जो सफल पूर्वक होने के साथ साथ सरकार की
लोकप्रियता बढ़ाने में सहायक हुआ। आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप
से दिनेश चन्द सेनी एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, विनोद मिश्रा,
शेलेन्द्र पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 452062763286370461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item