aajtaktimes

कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण

बाराबंकी। पंकज कुमार, निदेशक, एमआईडीएच, कृषि मन्त्रालय, भारत सरकार
द्वारा आज राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन द्वारा
अनुदानित कार्यक्रमों के निरीक्षण के दौरान सतरिख मार्ग पर ग्राम-कमरपुर
में प्रगतिशील कृषक सुधीर कुमार द्वारा 4000 वर्ग मीटर में अनुदानित पॉली
हाउस में की जा रही जरबेरा की खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय
निदेशक ने जरबेरा बेड में लगी पौध की साफ सफाई समय से करने के निर्देश
दिये गये, जिससें फंगस आदि न लगने पायें। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी के
सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि कम्पनी द्वारा बतायी गयी तकनीकियों के
साथ-साथ विभागीय तकनीकी सलाहकारों द्वारा भी प्रगतिशील कृषक को फील्ड
विजिट कराकर नवीनतम् तकनीकी जानकारी दी जाय तथा उससे सम्बन्धित साहित्य
आदि भी उपलब्ध कराया जाये।

Related

UP 4082105039188325854

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item