aajtaktimes

ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकासखण्ड दरियाबाद के ग्राम लालपुर गुमान के ग्रामीणों ने
जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध जांच की मांग की
है। दिये गये पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी दबंग
किस्म का है और अपनी मनमानी कर अवैध रूप से पैसे वसूलकर अपात्रों को
समाजवादी पेन्शन दिलाने में लगा है। बनायी गयी बीपीएल सूची जो पैसे का
लाभ लेकर पूर्व की सूची नाम दर्ज कर लिया तथा नये पात्र लोगो की सूची में
नाम नही दर्ज किया। इस प्रकार सिक्रेटरी द्वारा बार-बार दबंगई के बल पर
कार्य किया जा रहा है। जिसमें हम गरीब व्यक्तियों की कहीं सुनवाई नही हो
रही है। शिकायती पत्र देने वालों में मुख्य रुप से अधिवक्ता रितेश मिश्रा
सहित निर्मल कुमार, दिलीप कुमार प्रधान, यशोदा देवी, जय सिंह यादव, कमलेश
कुमार, जयप्रकाश वर्मा, मो. नसीम, अमरेश कुमार, मंशा राम, संजय कुमार,
मनीराम गौतम, उत्तम गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, जगन्नाथ, राजकुमार, राजाराम,
संतोष गौतम, अमर कुमार, विनय कुमार, राकेश, ज्वाला प्रसाद, नौमी प्रसाद,
संजीत कुमार, अनिल वर्मा आदि लालपुर गुमान गांव के लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3226412979294586376

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item