जौनपुर में कुआ ढहा,2 युवक ज़मीदोज़, राहत कार्य जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/2.html
जौनपुर । जलालपुर थाना अन्तर्गत ईस्मैला गाँव मे संजय और शम्भू एक पुराने कुआँ से ईंट निकाल रहे थे अचानक कुआँ ढह गया और दोनो युवक जमींदोज हो गये शोर होने पर गाँव वालो की भीड़ लग गयी और थाने को सूचना दी गयी मौके पर थाना प्रभारी अपने टीम के साथ पहुँच गये जेसीबी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है इस समय मौके पर एस.पी.सीटी व सी.ओ.केराकत भी पहुँच चुके है लेकिन अभी तक पता नही चल पा रहा है की दोनो युवक ज़मीन के कितने अंदर धँस चुके है लगातार युवकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।

