aajtaktimes

20 वर्षों से बीमारी से झेल रही महिला को मिली निजात

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ सर्जन डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने एक ऐसी महिला का आपरेशन करके उसकी जान बचा दिया जो पिछले 20 वर्षों से अपनी बीमारी से झेल रही थी। परिजन उसका उपचार कराने हेतु जौनपुर के अलावा अन्य जिलों के चिकित्सकों के पास गये लेकिन किसी ने हाथ लगाने से मना कर दिया। इसको लेकर गम्भीर डा. सिद्धार्थ को उसकी जान बचाने के लिये अपनी 5 सदस्यीय टीम के साथ लगभग ढाई घण्टे तक कड़ी मशकत करनी पड़ी। मालूम हो कि खेतासराय थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी मुसर्रफ जहां के गाल पर लगभग 20 वर्ष पहले एक गिल्टी दिखायी दी जिसको पहले परिजनों ने पास के चिकित्सकों को दिखाया लेकिन वह ठीक होने बजाय बढ़ता गया। स्थिति यह हो गयी कि कुछ चिकित्सकों ने उसे कैंसर घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, परिजन को यह भी हिदायत दे डाला गया कि इसका आपरेशन कत्तई न करायें। ऐसे में परिजन उसे अपने घर पर रखकर देशी उपचार करने लगे। सही उपचार न होने से गिल्टी की साइज बढ़ती गयी। उसकी असहनीय पीड़ा को देखते हुये परिजन एक सप्ताह पहले डा. सिद्धार्थ के पास आये जहां चिकित्सक ने जांच कराया तो वह कैंसर नहीं, बल्कि ट्यूमर निकला। इस पर डा. सिद्धार्थ ने सहयोगी डा. राजेश त्रिपाठी, डा. अनिल कुमार, स्टाफ राजेन्द्र सिद्धार्थ, विनोद यादव के साथ लगभग ढाई घण्टे की कड़ी मश्कत के बाद आपरेशन करके करीब 1 किलो का ट्यूमर निकालकर मरीज की जान बचायी। आपरेशन के बाद जहां मरीज को आराम मिला, वही 20 वर्षों बाद उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखायी दे रही है। मरीज के भाई सेराज अहमद ने बताया कि जिस दिन से चिकित्सकों ने कैंसर बताया था, उसी दिन से हम लोगों के घर कोई त्योहार नहीं मनाया जा रहा था।

Related

UP 4849532532114735834

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item