शाहगंज कोतवाल सहित दो निलम्बित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_47.html
जौनपुर। शाहगंज नगर में आये दिन हो रही लूट, चोरी के अलावा बीती रात छभवा रसूलपुर गांव में हुये गोली काण्ड को पुलिस प्रशासन ने गम्भीरता से लिया। यही कारण रहा कि आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह ने शाहगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह के अलावा बीबीगंज पुलिस चौकी के प्रभारी राजेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह नहीं जानकारी हो सकी कि इन दोनों के स्थान पर किसकी तैनाती हुई है। फिलहाल शाहगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को प्रभारी कोतवाल बनाया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष खुटहन रमेश यादव को उनके पद से हटाकर केराकत कोतवाल से सम्बद्ध कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक श्री यादव के स्थान पर किसी की भी तैनाती नहीं हो सकी थी।

