aajtaktimes

जेसी शाहगंज सिटी ने लगवाया निःशुल्क प्याऊ

जौनपुर। जेसी शाहगंज सिटी द्वारा स्थानीय नगर में निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया। नगर में संचालित उदयन एकेडमी स्कूल के सामने शुरू हुये प्याऊ के उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेसी संगीता जायसवाल रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस समय तपती गर्मी में राहगीरों की सुविधा के लिये यह बहुत ही नेक कार्य है। इसी क्रम में अध्याय अध्यक्ष जेसी गीता जायसवाल ‘मुन्नी ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया। इस अवसर पर अलका गुप्ता, रीता जायसवाल, अनीता जायसवाल, रीता सोनी, आराधना अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 222427759812194250

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item