डा. केपी यादव ने नगर में निकाली साइकिल संदेश यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_49.html
जौनपुर। सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-तक को बताने हेतु बुधवार को सपाजनों ने साइकिल संदेश यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व गोसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. केपी यादव ने किया जिसका शुभारम्भ खरका कालोनी में स्थित महात्मा गांधी तिराहे से हुआ। इसके पहले महात्मा गांधी व डा. राम मनोहर लोहिया को नमन किया गया जिसके बाद निकली साइकिल यात्रा में शामिल सपाजनों ने कहा- कहो दिल से अखिलेश फिर से।’ रैली अम्बेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, शेषपुर, जोगियापुर, सद्भावना पुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी होते हुये भण्डारी स्टेशन पहुंची। इसके बाद धरनीधरपुर, अहियापुर, सुतहट्टी चौराहा होते हुये रैली अटाला मस्जिद पहंुची जहां के बाद रैली सपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। रैली में डा. केपी यादव के अलावा अरशद कुरैशी, डा. लक्ष्मीकांत यादव, युवा नेता संजीव यादव, डा. शिवजीत यादव, राकेश यादव, संदीप यादव, मनोज मौर्य, अनिल यादव, दीपक गोस्वामी, श्रीनाथ यादव, संजय जंडवानी, नवीन बसगोती, लाल मोहम्मद, अनवारूल हक, प्रदीप यादव, नथई जायसवाल सहित सैकड़ों सपाजन शामिल रहे।

