8 मई को मनेगी परशुराम जयंती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/8_4.html
जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति एवं नवजीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम के जन्मदिन पर उनके पिता यमदग्नि ऋषि की कर्मस्थली रासमण्डल में 8 मई दिन रविवार को प्रातः 8 बजे भगवान परशुराम की जयंती मनायी जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि ऋषिकुल की परमार्थ भावना के दृष्टिगत 8 मई से एक निःशुल्क परामर्श केन्द्र एवं चिकित्सालय भी प्रारम्भ होगा।

