aajtaktimes

सिकंदर की टीम में युवाओं तरजीह, 2017 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

बाराबंकी। युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की रीढ़ की हड्डी
हैं यही नौजवान राहुल गांधी के मिशन 2017 को कामयाबी का अमली जामा
पहनायेगा। युवक कांग्रेस के प्रत्येक ऊर्जावान कार्यकर्ता का दायित्व हैं
कि केन्द्र की मोदी सरकार के साथ प्रदेश सरकार का आवाम विरोधी असली चेहरा
सामने लाने के लिये अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, नौजवान के
मुस्तकबिल को संवारने का काम कांग्रेस पार्टी करेंगी। उक्त उद्गार
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन/राज्यसभा सांसद डॉ0पी0एल0पुनिया
ने विधानसभा बाराबंकी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सै. सिकंदर अब्बास रिजवीं
द्वारा ओबरी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा बाराबंकी की युवक
कांग्रेस के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह
में मनोनीत पदाधिकारियों को मुबारकबाद और मनोनयन पत्र देने के पश्चात्
व्यक्त कियें। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवक कांग्रेस लोकसभा के अध्यक्ष
अजय रावत तथा संचालन मनोनीत उपाध्यक्ष मो. शाहरूख मलिक राईन ने किया।
आयोजित कार्यक्रम के आयोजक विधानसभा बाराबंकी युवक कांग्रेस अध्यक्ष
सिकंदर अब्बास रिजवीं ने अपनी कमेटी में तरूण चावला, मो. शब्बर, मो.
अरशद, अमित कुमार सहित आठ उपाध्यक्ष, मोहित यादव, आकाश सिंह, मो.
मुब्बसिर, अखलेश निगम सहित 12 महासचिव, राहुल यादव, मो. इमरान, जमन
अब्बास जैदी सहित 14 सचिव व मो. इरफान को विधानसभा बाराबंकी का
कोषाध्यक्ष मनोनीत किया हैं। मनोनयन के इसी क्रम में आमिर किदवई को नगर
पंचायत फतेहपुर, अजमत अली को नगर पंचायत बंकी, मो. आरिफ को नगर पंचायत
देवा, कुलदीप बाल्मीकि को नगर परिषद् नवाबगंज का अध्यक्ष पद पर मनोनयन की
घोषणा लोकसभा अध्यक्ष अजय रावत द्वारा की गयी। युवक कांग्रेस के आयोजित
कार्यक्रम को मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रदेश सचिव
दीपक सिंह, नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, ज्ञानेश शुक्ला, के.सी.श्रीवास्तव
ने सम्बोधित किया तथा मुख्य रूप से बंकी अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा
फोटोवाला, सचिन सिंह, शारिक अली, मो. शाबेज, अमानत रसूल, अरमान सिद्दीकी,
शुभम सिंह, सादिक सुल्तान सहित सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेस के
ऊर्जावान कार्यकर्ता व मनोनीत पदाधिकारी मौजूद थें।

Related

UP 568892295790165436

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item