वक्फ पटल खोलने का डीएम ने दिया आश्वासन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_139.html
बाराबंकी। वक्फ सम्पत्ति बचाने की मुहिम का प्रदेश में मॉडल बनेगा जिला,
वक्फ सम्पत्तियों की सूरक्षा, अवैध अतिक्रमण को हटाने वा कलेक्ट्रेट में
‘‘वक्फ पटल’’ खोलने के सम्बन्ध में आज सेव वक्फ इन्डिया के पदाधिकारियों
ने जिलाधिकारी अजय यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डीएम ने जल्द ‘‘वक्फ
पटल’’ खोलने व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
सेव वक्फ इन्डिया के महासचिव शहाब खालिद ने डीएम से कहा कि जिले में वक्फ
सम्पत्तियां जिसमें 4967 वक्फ सुन्नी, 158 वक्फ शिया कुल 5125 वक्फ दर्ज
है। इसी तरह 2000 से ज़्यादा वक्फ सम्पत्तियां अभी दर्ज नही है। इन वक्फ
सम्पत्तियो में कब्रिस्तान, कर्बला, इमामबाड़ा, दरगाह खानका, नज़रे इमाम
हुसैन के अलावा कई बाग और खेत की जमीने है। इन वक्फ सम्पत्तियों पर
भू-माफियाओं की नज़र है जो अवैध कब्ज़ा कर इन औकाफ़ो की ज़मीनो को खुर्द
बुर्द करने में लगे है। दस्तावेजों में हेराफेरी कर वक्फ की जमीनों को
रजिस्ट्री भी की जा रही है और दाखिल खारिज भी। अध्यक्ष उमैर किदवाई ने
कहा जिलें में तकरीबन 7125 वक्फ सम्पत्तियों को उनके वाकिफ की मंशा के
मुताबिक धार्मिक पवित्र व चेरिटेबल उद्देश्यों को लेकर बाराबंकी के 8 लाख
मुसलमान चिन्तित है। वक्फ की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर अक्सर
झगड़े फसाद भी होते रहते हैं। और लोगों में आक्रोश रहता है। वरिष्ठ
उपाध्यक्ष रिज़वान मुस्तफा ने जिलाधिकारी से कहा कि कलेक्ट्रेट में ‘वक्फ
पटल’ बनाने के साथ जिले के जनसुविधा केन्द्रों पर शिकायत पत्र के साथ
जिले की पोर्टल में भी जोड़ने की आपसे गुजारिश है। इसके अलावा जिले में
वक्फ जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वा रजिस्टर्ड
नं0-37 वक्फ रजिस्टर में दर्ज गाटा संख्या जो पूराने फसली के मुताबिक है
को नया नम्बर दर्ज करने के साथ वक्फ की जमीनों की दाखिल खारिज, रजिस्ट्री
रोके। साथ ही जिन वक्फ अभिलेखों को गलत रूप में दर्शाया जा रहा है उनको
शासनादेश एवं परिषदादेश के मंशा के अनुरूप उनके राजस्व अभिलेखों को
दुरूस्त कराने की मांग की।जिलाधिकारी अजय यादव ने पूरी बात सुनकर यह
आश्वासन दिया कि वक्फ पटल जल्द खुलेगा और वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा
करने वालों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर सरवर अली
रिजवी भी मौजूद थे।