हिमांशु ने सुनी समस्याएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_541.html
बाराबंकी। विकास खण्ड हरख के सपा नेता सुरेन्द्र कुमार यादव एवं प्रधान
डॉ. देव सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम निधानपुर मवाईया से गाँव-गाँव
अखिलेश साईकिल यात्रा निकाली गयी। जिस यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष
अशोक कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना
किया। इा दौरान कोलगाबाड़ी ग्राम में सपा नेता हिमांशु यादव ने
ग्रामवासियों की शिकायतों को सुनकर जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा कराने
का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम पंचायत के लोगो से शिक्षा क्षेत्र में मिली
शिकायत को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात कर समस्यों को अवगत
कराया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक रामगोपाल रावत, हुकूम सिंह, सतीश
पांडेय, संजय यादव, विकास यादव, अनिल यादव, कुन्नद सिह, ने साईकिल चलाई।
खत्में कुरआन की तकरीब आयोजित

