aajtaktimes

साइकिल यात्रा में सपाईयों ने भरा जोश

अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आगे रखकर पार्टी के हित
की जिम्मेदारी दी जाती है। क्योंकि इन युवाओं के कंधे पर ही पार्टी का
अटूट विश्वास है। उक्त बात ग्राम्य विकास मंत्री अरबिन्द कुमार सिंह गोप
के छोटे भाई समाजसेवी भूपेन्द्र कुमार सिंह बब्लू ने स्थानीय डाक बंगले
पर समाजवादी युवजन सभा रामनगर विधानसभा कमेटी का विस्तार सा यु सभा के
जिलाध्यक्ष इन्द्रेश प्रताप सिंह की उपस्थित व विधान सभा अध्यक्ष अमित
सिंह की अध्यक्षता में करते हुए व्यक्त किया। जिसमें शाबान अहमद को
समाजवादी युवजन सभा का महासचिव, सचिव बृजेश कुमार, अजय यादव, हसंराज
यादव, संजय, गोंबिन्द, उमेश तथा उपाध्यक्ष प्रमोद, राहुल, राम गोपाल,
उमेश को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस मौके पर डीडीसी पप्पू सिंह, प्रभात
सिंह, धर्म सिंह, सन्दीप, सत्यनाम वर्मा, विवके सिंह, पिन्टू सिंह, ओमकार
सिंह, भानू सिंह, सियाराम बाबा वेद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।  रामनगर डाक बंगले से सपा साइकिल यात्रा को प्रधान किशुनपुर प्रहलाद
सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय अतिथि ग्रह से ब्लाक
रामनगर प्रमुख प्रतिनिधि तेज प्रताप सिंह गड्डू के नेतृत्व में सैकड़ों
लोगों ने साइकिल यात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को गांव
गांव तक पहुॅचाने का काम किया।

Related

UP 104316643233842837

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item