aajtaktimes

कन्दरवल में दौड़ी गोप की साइकिल

रामनगर बाराबंकी। सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन जन
तक पहुॅचाने के उद्देष्य से 10 दिवसीय साइकिल यात्रा का रामनगर विधान सभा
के ग्राम कन्दरवल खुर्द से ग्राम्य विकास मन्त्री अरविन्द कुमार सिंह गोप
ने साइकिल चलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह साइकिल यात्रा रामनगर
विधान में प्रतिदिन अलग अलग न्याय पंचायों नियुक्त टीम प्रभारी के द्वारा
चलाई जायेगी। जिसका 10 मई को किन्तूर में समापन होगा। प्रदेश के युवा
मुख्यमंन्त्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व घोषित कार्यक्रम के
तहत रामनगर विधान सभा के ग्राम कंदरवलखुर्द से प्रारम्भ हुई समाजवादी
साइकिल यात्रा में डीडीसी चन्द्रदेव सिंह, ज्ञानू सिंह, रामनाथ मौर्य,
वीरेन्द्र प्रधान, पप्पू सिंह, जयसिंह यादव, अवधेश सिंह, रफीक चौधरी सहित
अनेक लोगों ने भाग लिया।

Related

UP 8450888142715136896

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item